Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Stock Market: शेयर बाजार बंद, BSE और NSE में आज नहीं होगा कारोबार, जानें क्या है वजह

Vpb
Stock Market: शेयर बाजार बंद, BSE और NSE में आज नहीं होगा कारोबार, जानें क्या है वजह
X
Stock Market: मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को देशभर के शेयर बाजार बंद हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने राज्य में मतदान को बेहतर बनाने के लिए एक दिन का अवकाश रखा है।

Stock Market: BSE की ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, सभी इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के लिए कारोबार नहीं होगा। महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। गुरुवार, 21 नवंबर को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार फिर से शुरू होगा।

Stock Market: मंगलवार को बाजार में दिखा उछाल
सप्ताह की शुरुआत में घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के दबाव के बाद मंगलवार को मामूली उछाल देखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रुझान गुरुवार को कारोबार के दौरान भी जारी रह सकता है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire