Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 25100 से नीचे, तो सेंसेक्स का रहा ये हाल

Stock Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 25100 से नीचे, तो सेंसेक्स का रहा ये हाल
X
Stock Market: नई दिल्ली: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल निशान पर कारोबार समाप्त किया। बीएसई सेंसेक्स, जो दिन की शुरुआत 81,820.12 पर किया था, अंत में 152.93 अंकों की गिरावट के साथ 81,667.19 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी50 ने भी 70.60 अंकों की कमी के साथ 25,057.35 पर समाप्ति की।

Stock Market: इस दिन एनएसई निफ्टी50 में से 18 शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 30 शेयरों में गिरावट आई। शीर्ष लाभार्थियों में बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया और एशियन पेंट्स शामिल रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और हिंडाल्को जैसे शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire