Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Stock Market July 8: इधर सीज फायर खत्म, उधर बाजार का निकला तेल, सेंसेक्स 1677 अंक और निफ्टी 516 अंक फिसला

Stock Market July 8: नई दिल्ली/मुंबई अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने की खबर का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इं​डेक्स सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ।

Stock Market July 8: इधर सीज फायर खत्म, उधर बाजार का निकला तेल, सेंसेक्स 1677 अंक और निफ्टी 516 अंक फिसला
X

Stock Market July 8: नई दिल्ली/मुंबई अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने की खबर का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इं​डेक्स सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 516 अंक या 2.12% की गिरावट के साथ 23,882 पर बंद हुआ। शेयर मार्केट की शुरुआत आज रेड जोन में हुई है। सेंसेक्स 364 अंक टूटकर 77,816 पर खुला। जबकि, निफ्टी 139 अंक नीचे 24259 के लेवल पर खुला।

Stock Market July 8: छोटे-बड़े ज्यादातर शेयरों में गिरावट

छोटे-बड़े ज्यादातर शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट, मारुति सुजुकी के शेयर शामिल रहे। इन शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट दिखी।

Stock Market July 8: निफ्टी के सभी सूचकांक लाल निशान में

निफ्टी के करीब सभी सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। Nifty Smallcap 100 सूचकांक 1.97 फीसदी तक गिर गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी 1.57 फीसदी फिसला। ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.5 फीसदी गिरा। आयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट बनाने वाली कंपनियों, एयरलाइंस कंपनियों और टायर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर ज्यादा दबाव दिखा।

Stock Market July 8: एशियाई बाजारों का हाल

सीजफायर खत्म होने की खबर के असर से दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) 5% से अधिक गिरकर तकनीकी मंदी में प्रवेश कर गया, क्योंकि यह जून के रिकॉर्ड हाई से 20% से अधिक नीचे आ गया। एआई से संबंधित शेयरों से निवेशकों के पलायन ने इस गिरावट को और तेज किया।

Stock Market July 8: अमेरिकी बाजारों की बात करें तो S&P 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में गिरावट जारी रही। यूरोप का स्टॉक्स 600 (Stoxx 600) सूचकांक भी लगातार तीसरे दिन गिरकर 0.7% नीचे आ गया। हालांकि, इसके विपरीत हांगकांग में अलीबाबा के शेयरों में 11.5% तक की तेजी दर्ज की गई, जबकि चीनी बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire