Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Stock Market: महावीर जयंती के चलते क्या आज शेयर बाजार है बंद? यहां जानें

Stock Market: महावीर जयंती के चलते क्या आज शेयर बाजार है बंद? यहां जानें
X

Stock Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी बाजार में तेज उछाल आता है, तो कभी अचानक गिरावट। इस अस्थिरता का एक प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति रही है, जिसने वैश्विक मंदी की आशंका को और बढ़ा दिया है। इसी बीच, 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार को राहत भरा विराम मिला है। जी हां, आज भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

Stock Market: 10 अप्रैल को न तो BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) खुलेगा और न ही NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), यानी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसकी पुष्टि के लिए आप BSE की वेबसाइट bseindia.com या NSE की साइट पर ‘Trading Holidays’ सेक्शन में 2025 की छुट्टियों की सूची देख सकते हैं। अप्रैल 2025 में बाजार तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। पहली छुट्टी 10 अप्रैल को महावीर जयंती, दूसरी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और तीसरी 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर होगी।

Stock Market: आज BSE और NSE के सभी सेगमेंट, जैसे एक्विटी, डेरिवेटिव्स, SLB और करंसी डेरिवेटिव्स, बंद रहेंगे। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट (MCX) सुबह 9 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire