Begin typing your search above and press enter to search.
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, पांच दिनों में निवेशकों को लगभग 16 लाख करोड़ का चूना

Stock Market: व्यापार डेस्क: शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों की गिरावट ने निवेशकों को लगभग 16 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का सामना कराना पड़ा है। इस दौरान, सेंसेक्स ने केवल पांच कारोबारी सत्रों में 4,100 अंकों से अधिक की गिरावट देखी है।
बाजार में यह गिरावट ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते आई है। दूसरी ओर, चीन द्वारा प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा ने भारतीय बाजार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
Stock Market: शुक्रवार को, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 808.65 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 81,688.45 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 235.50 अंक (0.93%) की कमी आई और यह 25,014.60 के स्तर पर समाप्त हुआ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


