Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Stock Market Crash: बिकवाली से गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट

Stock Market Crash: नई दिल्ली/मुंबई। चालू सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 मार्च सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही बिकवाली हावी रही, जिसके चलते सेंसेक्स करीब 1,800 अंक

Stock Market Crash: बिकवाली से गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निफ्टी में 550 अंकों की गिरावट
X

Stock Market Crash: नई दिल्ली/मुंबई। चालू सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 मार्च सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही बिकवाली हावी रही, जिसके चलते सेंसेक्स करीब 1,800 अंक (2.40%) टूटकर 72,700 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी लगभग 550 अंक (2.50%) गिरकर 22,650 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market Crash: आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। समाचार लिखे जानें तक बाजार में बिकावली से सभी सेक्टर लाल निशान पर चल रहे हैं।

Stock Market Crash: FIIs की बिकवाली से बढ़ा दबाव

बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली मानी जा रही है। 20 मार्च को FIIs ने ₹5,518 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। मार्च महीने में अब तक FIIs कुल ₹86,780 करोड़ की निकासी कर चुके हैं, जबकि DIIs ने ₹1,01,168 करोड़ का निवेश किया है।

Stock Market Crash: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

Stock Market Crash: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

विदेशी बाजारों में दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे गिरकर 93.86 के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। फिलहाल विदेशी निवेशकों की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें निकट भविष्य में बाजार में उथलपुथल जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire