Create your Account
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजारों की कमजोरी, उपभोक्ता मांग में कमी और टैरिफ बढ़ने की आशंकाओं ने निवेशकों का मनोबल तोड़ा। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 856.65 अंक (1.13%) टूटकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 242.56 अंक (1.06%) फिसलकर 22,553.35 के स्तर पर पहुंचा। सोमवार को रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे कमजोर होकर 86.72 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 86.68 पर था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के स्थिर रहने से रुपये की गिरावट ज्यादा गहरी नहीं हुई। इससे पहले शुक्रवार को भी एशियाई बाजारों की नरमी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 399.75 अंक (0.52%) गिरकर 75,342.16 पर और निफ्टी 115.41 अंक (0.50%) नीचे 22,668.59 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का और निफ्टी 22,800 से नीचे आ गया।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 2. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 3. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 4. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

