Begin typing your search above and press enter to search.
Stock Market: सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में

Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को सपाट शुरुआत के बाद तेजी लौट आई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले, जहां सेंसेक्स 54.01 अंक की गिरावट के साथ 77,636.94 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 16.90 अंक की गिरावट के साथ 23,542.15 पर खुला। हालांकि, जल्द ही बाजार में हरियाली दिखने लगी, और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त आई।
Stock Market: प्रमुख शेयरों जैसे एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में आई तेजी ने बाजार को सहारा दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 254.5 अंक बढ़कर 77,945.45 अंक पर और निफ्टी 86.25 अंक बढ़कर 23,645.30 पर पहुंच गया। यह उछाल घरेलू निवेशकों के विश्वास का संकेत देता है, जो पिछले दो कारोबारी सत्रों में बाजार में 1,805.2 अंकों की गिरावट के बावजूद मजबूती बनाए हुए हैं।
Stock Market: इस दौरान, डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 84.40 पर कारोबार करता दिखा। पिछले सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों में उम्मीद जगाई है, जिससे बाजार में स्थिरता की संभावना बनी हुई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


