Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Steve Smith : PSL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टीव स्मिथ, सियालकोट स्टैलियंस ने 14 करोड़ में खरीदा
Steve Smith : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने नया इतिहास रच दिया। नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने उन्हें करीब 5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में खरीदकर लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। स्मिथ को हाल ही में चोटिल मिचेल मार्श की जगह ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी20 टीम में शामिल किया गया था। उनकी अनुभव और टी20 फॉर्म को देखते हुए नीलामी में कई टीमों की नजर उन पर थी, लेकिन अंततः सियालकोट स्टैलियंस ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
Steve Smith : पहली बार हुआ ऑक्शन सिस्टम लागू
इस साल पीएसएल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीमों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई है। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक दशक पुराने ड्राफ्ट सिस्टम की जगह पहली बार नीलामी प्रणाली लागू की। लाहौर में आयोजित इस ऑक्शन में विदेशी और घरेलू खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। नीलामी में डेविड वार्नर, एडम जम्पा, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज़ शम्शी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े नाम शामिल थे। कुल आठ फ्रेंचाइजियों ने 103 खिलाड़ियों के साथ करार किए।
Steve Smith : नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी
तेज गेंदबाज नसीम शाह ऑक्शन में सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे। उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी टीम ने ऑलराउंडर फहीम अशरफ को 8.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं, बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जबकि सैम अयूब को रिटेन करने पर 12.2 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
Steve Smith : IPL के साथ टकराएगा PSL 2026
पीएसएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से 3 मई तक होगा। इसी दौरान भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेला जाएगा, जिसे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग माना जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Monday's Horoscope: कैसा होगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG News : फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, घंटों में दबोचे दो आरोपी
- 3. UP News : यूपी की कानून व्यवस्था मजबूत, निवेश के लिए विदेशी उद्योगपति उत्साहित: सीएम योगी
- 4. MP News : ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइकिंग टूर का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला राइडर्स को दिखाई हरी झंडी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

