Stephen Fleming CSK: 18 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग, छोड़ा हेड कोच का पद
Stephen Fleming CSK: नई दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। फ्लेमिंग 2008 में बतौर खिलाड़ी टीम से जुड़े थे और 2009 से लगातार मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे। करीब 18 साल तक उन्होंने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कोच रहते दिलाई कई बड़ी सफलताएं
फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में सीएसके ने पांच आईपीएल और दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते। उनकी कोचिंग में टीम 12 बार प्लेऑफ और 10 बार आईपीएल फाइनल तक पहुंची। सीएसके प्रबंधन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि फ्लेमिंग हमेशा फ्रेंचाइजी के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे। वहीं फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स उनके दिल के बेहद करीब रहेगी और इस टीम के साथ बिताया समय उनके करियर का सबसे यादगार दौर है।

खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला
पिछले तीन आईपीएल सीजन में सीएसके प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। 2024 में टीम पांचवें, 2025 में 10वें और 2026 में आठवें स्थान पर रही। इसके अलावा मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। लगातार खराब नतीजों के बीच फ्लेमिंग के अलग होने को अगले सीजन से पहले टीम में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। OFFICIAL ANNOUNCEMENT
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you've built will continue to inspire us.
With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU

