Breaking News
Create your Account
Steno Exam 2025: हिन्दी-अंग्रेजी स्टेनो परीक्षा की तारीख घोषित, 4 केंद्रों पर होगा आयोजन
Steno Exam 2025: रायपुर : शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनो (शीघ्रलेखन) परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 23 और 24 अगस्त 2025 को राज्य के चार संभागीय केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Steno Exam 2025: अंग्रेजी स्टेनो परीक्षा का विवरण
परिषद के अनुसार, अंग्रेजी स्टेनो परीक्षा (100 शब्द प्रति मिनट गति) 23 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा केवल रायपुर संभाग के एक चयनित केंद्र पर होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और बैच के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य है।
Steno Exam 2025: हिन्दी स्टेनो परीक्षा का विवरण
हिन्दी स्टेनो परीक्षा (100 शब्द प्रति मिनट गति) 24 अगस्त को होगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल और केंद्रों की जानकारी परिषद की वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
Steno Exam 2025: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने आबंटित केंद्र पर निर्धारित समय और बैच में उपस्थित होना होगा। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करें। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Steno Exam 2025: प्रवेश पत्र डाउनलोड की जानकारी
परीक्षा से एक सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
- 2. CG Crime: बिलासपुर में गांजा बेचते दो सगी बहनें गिरफ्तार,नाम बदलकर तस्करी कर रही थी, 5.98 लाख कैश, 6KG गांजा और स्कूटी-कार जब्त
- 3. MPPSC कैंडिडेट्स के लिए नई गाइडलाइन, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, जानिए किन नियमों में हुआ बदलाव
- 4. MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

