Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण, सीएम ने फिटनेस को लेकर याद दिलाया इतिहास

इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल अधोसंरचना एवं नेशनल गेम्स की जर्सी का भी लोकार्पण किया गया।

प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण, सीएम ने फिटनेस को लेकर याद दिलाया इतिहास
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के गौतम नगर में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडविया ने प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल अधोसंरचना एवं नेशनल गेम्स की जर्सी का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही खेलो बड़ो अभियान का भी शुभारंभ हुआ।

MP News : गौरतलब है की राजधानी भोपाल में प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब की शुरुआत होने से सभी वर्गों को ओपन एयर जिम, वॉकिंग ट्रैक, ऑर्गेनिक ह्यड्रेशन सेंटर, योग केंद्र, ओपन लाइब्रेरी की सुविधा मिल पाएगी। क्लब में इनडोर गेम्स के साथ, मलखम्ब, वालीबॉल, कबड्डी भी खेल सकेंगे। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों के फिटनेस मंत्रों से नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार सभी आयु वर्गों के लिए फिटनेस की सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होने से लोगो के स्वास्थय में सुधार आएगा।

MP News : फिटनेस के लिए भारत के गौरवशाली अतीत से भी जुड़ना होगा-
फिट इंडिया क्लब के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगर हम फिटनेस की बात करेंगे तो हमें भारत के गौरवशाली अतीत से भी जुड़ना पड़ेगा। उदाहरण हमारे सामने है, उस समय रानी लक्ष्मीबाई एक उदाहरण थी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने बच्चे को पीठ पर बांध पर घुड़सवारी करते हुए लड़ाई लड़ी। हमारे लिए महाराणा प्रताप उदाहरण है।अतीत के सारे उदाहरण हमको याद करने पड़ेंगे। एक लाख कोशिकाएं रोज मिलती है, तब हम हर दिन जीते है, इसलिए रोज सूर्य हमारा ध्यान आकर्षित करता है। हमारी सरकार लगातार फिट इंडिया को गली-गली तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। साल 2020 की शिक्षा नीति लागू होने के बाद से मध्य प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में फिटनेस का एक विषय रखा है।

MP News : समृद्ध राष्ट्र बनाना के लिए लोगों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी-
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा- आज से तीन-चार महीने पहले जब मैं सभी राज्य के खेल मंत्रियों से बात कर रहा था तो मैंने कहा था कि मोदी का संदेश है कि हमें विकसित भारत बनाना है। देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा है। देश विकसित भारत बने लेकिन विकसित भारत बनाने के लिए सबसे पहले देश के नागरिक युवा स्वस्थ रहें बहुत आवश्यक होता है। स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है, स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। यदि हमें देश को समृद्ध राष्ट्र बनाना है तो लोगों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने देश के नागरिकों को फिट रहने की सलाह दी और उसके लिए फिट इंडिया क्लब शॉर्ट टाइम में तैयार किया। यहां का क्लब देखा हमने योग की व्यवस्था है, जूस मिले इसकी व्यवस्था है, महिलाओं की फिटनेस और युवाओं के लिए फिटनेस की व्यवस्था है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire