Top
Begin typing your search above and press enter to search.

State Mourning : दो दिन का राजकीय शोक, पोप फ्रांसिस के निधन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकेगा...

यह आदेश भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 21 अप्रैल 2025 के पत्र के आधार पर जारी किया गया है।

State Mourning : दो दिन का राजकीय शोक, पोप फ्रांसिस के निधन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकेगा...
X

State Mourning : देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने परम पावन पोप फ्रांसिस, सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सीट के आकस्मिक निधन के सम्मान में 22 और 23 अप्रैल को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

State Mourning : अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 22 अप्रैल मंगलवार और 23 अप्रैल बुधवार को कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पोप फ्रांसिस के अंत्येष्टि संस्कार के दिन भी राजकीय शोक मनाया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। यह आदेश भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 21 अप्रैल 2025 के पत्र के आधार पर जारी किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire