Create your Account
संविधान दिवस पर भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल बोले-प्रत्येक भारतीय संविधान का वास्तविक संरक्षक
भोपाल। देश आज संविधान दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रदेश की विविध विभूतियों का स्मरण किया गया। इस मौके पर रवींद्र भवन में संविधान निर्माण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई और एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ।
कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित किया वहीं कार्यक्रम में राज्यपाल ने भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा में शामिल रही तमाम विभूतियों को याद करते हुए कहा कि संविधान हम भारतीयों के लिए प्रेरणादायक जीवन दस्तावेज और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्म ग्रंथ है, जो हम सबका मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा कि संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकृत किया है, इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक हम भारत के लोग ही हैं। संविधान जहां एक और नागरिकों को सशक्त करता है, वहीं दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण और व्यवहार से संविधान का संवर्द्धन और संरक्षण करते हैं। संविधान किसी एक का नहीं बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है।हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान पर राज्यपाल मंगुभाई ने कहा कि आज का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और प्रसन्नता का दिन है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकाल के दर्शन के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल
- 3. Saturday Horoscope: मेष, मिथुन और मकर समेत पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG News : दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

