Top
Begin typing your search above and press enter to search.

स्टेट सिविल कार्पोरेशन के कर्मचारियों को मिलेगा 27 माह का एरियर्स

स्टेट सिविल कार्पोरेशन के कर्मचारियों को मिलेगा 27 माह का एरियर्स
X

भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मियों को 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का 27 माह का पुराना लंबित एरियर्स प्रदान करने के आदेश खाद्य विभाग एवं निगम द्वारा जारी कर दिये गये है। इससे निगम के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा।

इसके अलावा 30 साल की सेवा पूर्ण कर चुके मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद खाद्य विभाग एवं निगम ने आदेश भी जारी कर दिये है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा कई सालों से एरियर्स एवं समयमान वेतनमान की मांग की जा रही थी।

कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये प्रदेश के खाद्य, भार नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोंविद सिंह राजपूत एवं खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी तथा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पीएन यादव के विशेष प्रयास से नॉन के कर्मचारियों-अधिकारियों को उक्त लाभ प्राप्त हो सका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire