Stampede in Maha Kumbh: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, महाकुंभ में भगदड़ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Stampede in Maha Kumbh: प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ में 30 लोगों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
Stampede in Maha Kumbh: वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में सभी राज्यों को निर्देश देने की अपील की गई है कि वे प्रयागराज में अपने सुविधा केंद्रों पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, विभिन्न भाषाओं में घोषणाओं, दिशानिर्देशों और मार्गदर्शक डिस्प्ले बोर्डों की स्थापना की भी मांग की गई है, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
Stampede in Maha Kumbh: याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर सभी राज्य सरकारें महाकुंभ में चिकित्सा आपातकाल के लिए डॉक्टरों और नर्सों की मेडिकल टीम तैनात करें, जिससे मेडिकल स्टाफ की कमी न हो और त्वरित इलाज संभव हो सके।


