Breaking News
Create your Account
Stampede at Sheetla Temple: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़: 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Stampede at Sheetla Temple: पटना: बिहार के नालंदा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई। इस घटना में 9 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में कुछ महिलाएं पटना की बताई जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Stampede at Sheetla Temple: प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार को इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते हैं। इस बार भीड़ अपेक्षा से अधिक थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्थाएं नहीं थीं। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। हालांकि, भगदड़ कैसे शुरू हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Stampede at Sheetla Temple: घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने मंदिर परिसर को खाली करा दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Stampede at Sheetla Temple: इसी दिन नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन भी होना है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू और नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Related Posts
More News:
- 1. Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
- 2. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 3. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 4. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

