Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सेंट माइकल स्कूल के टीचर ने छात्र के पैरों पर मारी जूते से किक, घायल

सेंट माइकल स्कूल के टीचर ने छात्र के पैरों पर मारी जूते से किक, घायल
X

भोपाल। राजधानी के भोपाल के सेंट माइकल स्कूल में टीचर ने छात्र की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे छात्र के पैर जख्मी हो गए। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार से शिकायत की गई है। छात्र के मामा ने इसका वीडियो भी विभाग को दिया है। जांच के लिए समिति गठित की गई है। जिला शिक्षा विभाग को मिली शिकायत के मुताबिक मामला गुरुवार का है।

इसमें बताया कि तलैया स्थित सेंट माइकल स्कूल के टीचर अबान ने छात्र की जूतों और लातों से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र के मामला मोहम्मद अयूब छात्र ने बताया कि उनके भांजे और एक दूसरे छात्र के बीच विवाद हो गया था। विवाद की खबर शिक्षक को लगी तो उसने छात्र के पैरों पर फुटबॉल किक की तरह लातें मारीं। जिससे पैरों की खाल तक निकल गई।

पिटाई के बाद छात्र घर पहुंचा तो उसने घटना के बारे में बताया। छात्र के मामा ने बताया पिटाई से उनका भांजा डर गया है। उससे मानसिक आघात पहुंचा है। परिजन ने डीईओ को शिकायत की। जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र अहिरवार ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच के लिए समिति बनाई गई है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट ली जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire