Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रात में गश्त पर निकले SSP संतोष सिंह, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर की कड़ी कार्रवाई

रात में गश्त पर निकले SSP संतोष सिंह, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर की कड़ी कार्रवाई
X

रायपुर: रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संतोष सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसएसपी ने ख़मतराई, उरला और अन्य नाइट चेकिंग पॉइंट्स का दौरा किया, जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों की तत्परता और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।*

एसएसपी संतोष सिंह ने आजाद चौक थाना, ख़मतराई थाना और उरला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग की स्थिति की जांच की और थानों के लॉकअप का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही, थाने के नाइट ऑफिसर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि रात के समय किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की सतर्कता बनी रहे।

संतोष सिंह ने मरीन ड्राइव, जय स्तम्भ चौक, एनआईटी के सामने और अन्य चेक पॉइंट्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रंकन ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई की गई, और कई वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी के साथ इस गश्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लखन पटले, सिविल लाइन क्षेत्र के सीएसपी अजय कुमार और आजाद चौक के सीएसपी अमन कुमार झा भी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire