Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SSC CHT Paper 2 Result: एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित, ऐसे करें डाउनलोड

Vpb
SSC CHT Paper 2 Result: एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित, ऐसे करें डाउनलोड
X

SSC CHT Paper 2 Result: नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025 के पेपर-2 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब SSC की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जारी सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

CRPF के लिए 1,722 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

आयोग के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए कुल 1,722 उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी परीक्षा हेतु अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। अब यही उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक

सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 60 अंक, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 50 अंक तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या 1,722 है।

न्यूनतम योग्यता अंक तय

SSC ने पेपर-2 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए हैं।

PwBD उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान

आयोग ने स्पष्ट किया है कि CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) का पद PwBD उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।

ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "SSC CHT Paper 2 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें, PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजकर परिणाम देख सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire