Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल

Vpb
SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल
X

SSC CGL 2026: नई दिल्ली: SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

12,256 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 12,256 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग जल्द ही पदवार वैकेंसी का विस्तृत विवरण भी जारी करेगा। यह परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्तियों में से एक मानी जाती है।

कब होगी टियर-1 और टियर-2 परीक्षा?

आयोग के अनुसार SSC CGL टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में संभावित है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 रात 11 बजे तक तय की गई है। उम्मीदवार 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार भी कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ 12वीं में गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी विषय होना जरूरी है। सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 पद के लिए अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय अनिवार्य है। वहीं अन्य सभी पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मान्य होगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 पर संपर्क कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire