Create your Account
Sri Lanka Presidential Election: चीन समर्थक अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, भारत विरोधी रुख के लिए रहे हैं चर्चा में
कोलंबो/नई दिल्ली। Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका में आर्थिक संकट और बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हो रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव वामपंथी नेशनल पीपल्स पावर (NPP) नेता अनुरा कुमारा दिसानायके का राष्ट्रपति बनना तय है। वोटों की गिनती के आंकड़े मिलने तक दिसानायके 54 फीसदी वोटों के साथ जबरदस्त बहुमत की ओर बढ़ रहे थे। दिसानायके श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति होंगे।
Sri Lanka Presidential Election: गोटाबाया राजपक्षे के पलायन के बाद राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने वाले रानिल विक्रमसिंघे चुनाव में तीसरे नंबर पर हैं। वह इन चुनावों में निर्दलीय उतरे थे दिसानायके कोलंबो से सांसद हैं। वह नेशनल पीपल्स पार्टी और जेवीपी पार्टी का नेतृत्व करते हैं। वह कई बार भारत का विरोध कर चुके हैं। इसके अलावा चीन की तरफ खास रुझान रहता है।
Sri Lanka Presidential Election: 2022 में श्रीलंका के आर्थिक और राजनीतिक संकट के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और गरीबों के मसीहा, भ्रष्ट्चार विरोधी नेता के रूप में छवि मजबूत हो गई। वह 2019 में भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं। दिसानायके के मार्क्सवाद और लेनिनवाद की ओर झुकाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह भारत विरोधी कदम उठा सकते हैं।
Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका के गृह युद्ध में भारत-श्रीलंका के शांत समझौते के जरिए भारत दखल का उन्होंने विरेध किया था। वहीं हाल ही में श्रीलंका में अडानी ग्रुप के 484 मेगावाट वाले 44 करोड़ के समझौते को रद्द करने की भी बात उन्होंने कही थी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह प्रोजेक्ट को रद्द कर देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

