Top
Begin typing your search above and press enter to search.

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 166 रनों का टारगेट, सुनील नरेन का IPL में 'दोहरा शतक'

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 166 रनों का टारगेट, सुनील नरेन का IPL में दोहरा शतक
X

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद: आईपीएल 2026 के डबल हेडर में पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 166 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

SRH vs KKR IPL 2026: टीम की शुरुआत साधारण रही, जब अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ट्रैविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 61 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ईशान किशन के साथ अहम साझेदारी की। किशन ने भी 42 रनों की उपयोगी पारी खेली, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन समेत अन्य बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। गेंदबाजी में केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हेड का अहम विकेट लिया। वहीं सुनील नरेन ने आईपीएल अपने 200 विकेट पुरे कर लिए है।

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में है और पहले ही केकेआर को एक मैच में हरा चुकी है। वहीं अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए यह मुकाबला वापसी का मौका है, क्योंकि टीम अंक तालिका में नीचे चल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire