Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला, 400वां मुकाबला खेलने उतरेंगे Dhoni, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

Vpb
SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला, 400वां मुकाबला खेलने उतरेंगे Dhoni, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
X

SRH vs CSK: मुंबई: आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह करो या मरो मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बेहद अहम है। दोनों टीमें 8-8 मैचों में केवल 2-2 जीत के साथ अंक तालिका में निचले क्रम पर हैं। सीएसके 4 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, जबकि बेहतर नेट रनरेट के कारण एसआरएच 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी चुनी। सीएसके ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए, रचिन रवींद्र और विजय शंकर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दीपक हुड्डा को शामिल किया गया।

SRH vs CSK: हेड टू हेड:

आमने-सामने के रिकॉर्ड में सीएसके का दबदबा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए, जिनमें सीएसके ने 15 और एसआरएच ने 6 जीते। इस मैच में सीएसके को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है।


SRH vs CSK: 400वां टी20 मैच खेलने उतरेंगे धोनी:

यह मुकाबला सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए खास है, क्योंकि यह उनका 400वां टी20 मैच है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 25वें खिलाड़ी और चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (456 मैच), दिनेश कार्तिक (412 मैच), और विराट कोहली (407 मैच) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

SRH vs CSK: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire