Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, क्या आज के मुकाबले में नजर आएंगे धोनी और कमिंस? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs CSK IPL 2026

Vpb
SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, क्या आज के मुकाबले में नजर आएंगे धोनी और कमिंस? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
X

SRH vs CSK IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। डबल हेडर के इस दूसरे मैच में दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ रही हैं। चेन्नई जहां लगातार तीसरी जीत के इरादे से उतरी है, वहीं हैदराबाद अपनी पिछली जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।

CSK ने जीत टॉस

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

धोनी और कमिंस पर नजर

मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी की मौजूदगी को लेकर बना हुआ है। हालांकि वह टीम के साथ हैं, लेकिन उनके खेलने की संभावना कम बताई जा रही है। दूसरी ओर, हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह अभी टीम से नहीं जुड़े हैं।

मौसम और पिच का हाल

हैदराबाद में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में असर डाल सकते हैं।

आंकड़ों में CSK भारी, लेकिन टेबल कुछ और कहती है

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा अंक तालिका में हैदराबाद 5वें और चेन्नई 8वें स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। SRH vs CSK IPL 2026: कहां देखें लाइव मैच?* इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire