Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सौरभ शर्मा कांड में सपा की एंट्री, मनोज बोले चींटी को कुचलकर हाथियों को बचाया जा रहा

सौरभ शर्मा कांड में सपा की एंट्री, मनोज बोले चींटी को कुचलकर हाथियों को बचाया जा रहा
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास करोड़ों की काली कमाई सामने आने के मामले में अब समाजवादी पार्टी ने भी भजापा सरकार क़ो घेरा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा की सौरभ शर्मा तो मात्र चींटी है लेकिन इस मामले मे हाथियों क़ो बचाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इन अधिकारियों और इन नेताओं की भी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा हमेशा से विवादों में रहे परिवहन विभाग में पिछले कुछ समय से शांति छाइ हुई थी पर लगता है कि ये शांति अब भंग हो गई है और यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए मालथान में अवैध वसूली की शिकायत उठाई थी।

इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में चर्चा हुई और विभागीय गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई. उन्होंने कहा की सूत्र बताते हैं कि जिस मालथान चौकी की शिकायत भूपेंद्र सिंह ने की है वहां कुछ समय पूर्व ही एक महिला अधिकारी की नियुक्ति हुई है जिनसे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था! जब ईन पर कार्यवाही की बात आई तो वर्तमान मंत्री के स्टाफ़ द्वारा कार्यवाही को रोका गया और अधिक जानकारी लेने पर ये बात सामने आ रही है कि परिवहन विभाग के कार्यों में वर्तमान परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी सचिव वीरेंद्र तिवारी द्वारा विभाग के कामकाज में अत्यधिक हस्तक्षेप किया जा रहा है जिस के कारण विभाग के भीतर निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक असंतोष व्याप्त है। यह भी कहा जा रहा है कि विभाग के कई कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस विषय में मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire