Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

खेल अधिकारी के बेटे ने भोपाल शूटिंग एकेडमी में ख़ुद को गोली मारकर किया सुसाइड...

यह देख चौकीदार ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

खेल अधिकारी के बेटे ने भोपाल शूटिंग एकेडमी में ख़ुद को गोली मारकर किया सुसाइड...
X

MP News : भोपाल। राजधानी के रातीबड़ में स्थित मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में एक 17 साल के नाबालिग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम यथार्थ सिंह रघुवंशी है। जो अशोक नगर के खेल अधिकारी अरुण सिंह रघुवंशी का बेटा है। यथार्थ बीते दो सालों से 111 खिलाड़ी वाले इस शूटिंग अकादमी में रह रहा था और यहीं प्रैक्टिस करता था। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

MP News : जब शूटिंग अकादमी में रहने वाले नाबालिग ने वहां के रेस्ट रूम में खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि लड़के ने बारह बोर की शॉर्ट गन से खुद की छाती में गोली मारी है। वह एकेडमी के रेस्ट रूम में आने के बाद सोफे पर बैठा और शॉर्ट गन को अपनी छाती पर तानकर पांव से गन की ट्रिगर दबा दी।गोली चलने की आवाज एकेडमी के चौकीदार ने जब सुनी तो वह भागते हुए लड़के के पास पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने देखा कि लड़का बेसुध हालत में खून से लथपथ है। यह देख चौकीदार ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।

MP News : जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे ले लिया.बतया जा रहा हे की मृतक से पैसे को लेकर किसी सीनियर्स से विवाद भी चल रहा था.सुसाइड से पहले उसने अपने परिजनों से फोन पर बात करके बता दिया था. इधर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बतया की पूरी घटना की उच्च स्तरीय जाँच करवाई जा रही हे पुलिस को अभी तक लड़के के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। वही, सुसाइड का कारण भी अभी पुलिस को नहीं पता चल पाया है। पुलिस जल्द ही यथार्थ के परिजनों के बयान लेकर अकादमी स्टाफ से पूछताछ करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire