Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sri Lanka vs India Test series: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, दो अहम बल्लेबाज बाहर,अनुभवी निरोशन डिकवेला की वापसी

Sri Lanka vs India Test series: कोलंबो। भारत के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Sri Lanka vs India Test series: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, दो अहम बल्लेबाज बाहर,अनुभवी निरोशन डिकवेला की वापसी
X

Sri Lanka vs India Test series: कोलंबो। भारत के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम की कमान ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है। टीम में दो अहम बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका चोट के कारण जगह नहीं बना सके हैं।

कुसल मेंडिस को 19 जुलाई को लंका प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह फिलहाल नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वहीं पाथुम निसांका पिछले महीने लंदन में हुई कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं।

डिकवेला की टेस्ट टीम में वापसी

दो प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में श्रीलंका ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को टीम में वापस बुलाया है। डिकवेला ने आखिरी बार 2023 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। 54 टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले डिकवेला को अंजला बंदारा पर प्राथमिकता दी गई है। बंदारा ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था।

वहीं ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर केशरा नुवांथा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में तीन विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। दूसरी ओर तेज गेंदबाज कसुन रजिता और इसिथा विजेसुंदरा टीम में जगह नहीं बना सके।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निशान मदुश्का ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 और नाबाद 63 रन की पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह मजबूत की। मुख्य बल्लेबाजी क्रम में कप्तान धनंजय डी सिल्वा, उपकप्तान कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, लाहिरू उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा और सोनल दिनुशा शामिल हैं।

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस के साथ पदार्पण की तैयारी कर रहे केशरा नुवांथा संभालेंगे। वहीं धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस भी जरूरत पड़ने पर पार्ट टाइम स्पिन का विकल्प देंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, मिलन रथनायके और दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire