Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sir Garfield Sobers: नहीं रहे वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sir Garfield Sobers: नहीं रहे वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
X

Sir Garfield Sobers: मुंबई: क्रिकेट जगत के लिए दुखद खबर है। वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 28 जुलाई को वह अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है।


बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में थे माहिर

सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले और 8,032 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 57.78 रहा। उन्होंने 26 शतक, 30 अर्धशतक, दो दोहरे शतक और एक तिहरा शतक लगाया। उनका सर्वोच्च स्कोर 365* रन था, जो लंबे समय तक विश्व रिकॉर्ड रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने 235 विकेट लिए। उनकी खास बात यह थी कि वह तेज गेंदबाजी, स्पिन और चाइनामैन, तीनों तरह की गेंदबाजी कर सकते थे। यही वजह थी कि उन्हें क्रिकेट का सबसे कम्प्लीट खिलाड़ी माना जाता है।

कई बड़े सम्मान मिले

सर गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज के कप्तान भी रहे। क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 'नाइटहुड' से सम्मानित किया गया। उनका नाम आईसीसी हॉल ऑफ फेम और विजडन के 'क्रिकेटर्स ऑफ द सेंचुरी' में भी शामिल है।

क्रिकेट जगत के लिए बड़ी क्षति

सर गारफील्ड सोबर्स का निधन क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी उपलब्धियां और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके जैसा बहुमुखी खिलाड़ी क्रिकेट इतिहास में बहुत कम देखने को मिला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire