Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sai Sudharsan Ruled Out: भारत को बड़ा झटका: साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है नंबर-3 पर मौका

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया था।

Sai Sudharsan Ruled Out: भारत को बड़ा झटका: साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है नंबर-3 पर मौका
X

Sai Sudharsan Ruled Out: नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं, जिसके चलते वह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन को 15 सदस्यीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया था, लेकिन वह समय पर फिट नहीं हो सके।

बुमराह के बाद दूसरा खिलाड़ी बाहर

सुदर्शन इस सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

पडिक्कल ने ठोका शतक

सुदर्शन के फिट होने पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना थी। अब यह जिम्मेदारी देवदत्त पडिक्कल को मिल सकती है। श्रीलंका इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 103 रन की पारी खेली और रिटायर्ड आउट हुए।

वहीं कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हैं। वह प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है।

गॉल में होगा पहला टेस्ट

सीरीज का पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा। भारत ने यहां श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें दो जीते और तीन हारे हैं। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2017 में गॉल में खेलते हुए 304 रन से जीत दर्ज की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire