Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Asian Legends League में कल भारत-पाकिस्तान की टक्कर: धवन, रैना और कार्तिक पर रहेंगी नजर, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

Asian Legends League India vs Pakistan

Asian Legends League में कल भारत-पाकिस्तान की टक्कर: धवन, रैना और कार्तिक पर रहेंगी नजर, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
X

Asian Legends League: नई दिल्ली। एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में रविवार (2 अगस्त) को क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का छठा मैच इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पूर्व स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी इस मुकाबले को और खास बना रही है।

जीत के साथ उतरेगा भारत, पाकिस्तान पर वापसी का दबाव

इंडियन रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी। टीम में शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले मैच में एशियन स्टार्स के खिलाफ 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम जीत के साथ वापसी करने की कोशिश करेगी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रविवार, 2 अगस्त को लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा।

कहां देखें लाइव?

क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

10 अगस्त को होगा फाइनल

एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू हुआ है और इसमें कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 10 अगस्त को होगा। पहले सीजन में भारत उपविजेता रहा था और फाइनल में एशियन स्टार्स से हार गया था। ऐसे में इस बार भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शादाब जकाती, पवन नेगी

पाकिस्तान पैंथर्स: उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शरजील खान, यासिर शाह, समी असलम, शोएब मलिक, राणा नईम अनव


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire