Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर बनाए 159 रन, टारगेट चेस करने उतरी भारतीय को पहला झटका

नीतीश रेड्डी ने लिए 3 विकेट

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर बनाए 159 रन, टारगेट चेस करने उतरी भारतीय को पहला झटका
X

IND vs AFG 2nd T20I: नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन छोटे-छोटे योगदान से स्कोर 159 तक पहुंचा।

इब्राहिम जादरान ने बनाए 37 रन

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए। राशिद खान ने 28, डारविश रसूली ने 26 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 12, अजमातुल्लाह ओमरजई ने 11 और गुलबदिन नईब ने 10 रन का योगदान दिया।

नीतीश रेड्डी ने लिए 3 विकेट

भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। शिवम दुबे को कोई विकेट नहीं मिला।

भारत की बल्लेबाजी शुरू

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरे। भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लग चुका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire