Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ICC World Cup Qualifiers 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर का शेड्यूल तय, मेजबानी पर फैसला बाकी, जानें कब कहां खेले जाएंगे मुकाबले

ICC World Cup Qualifiers 2027

ICC World Cup Qualifiers 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर का शेड्यूल तय, मेजबानी पर फैसला बाकी, जानें कब कहां खेले जाएंगे मुकाबले
X

ICC World Cup Qualifiers 2027: मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफायर टूर्नामेंट की तारीखों को मंजूरी दे दी है। यह प्रतियोगिता अगले वर्ष 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच आयोजित होगी। हालांकि, टूर्नामेंट की मेजबानी किस देश को मिलेगी, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

आईसीसी के नए प्रारूप के अनुसार क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे वनडे विश्व कप 2027 के मुख्य चरण में जगह बनाएगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप के पहले चरण यानी सुपर सीरीज में खेलेंगी। इस चरण का विजेता मुख्य टूर्नामेंट में 12 टीमों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा में शामिल होगा।

वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में किया जाएगा। क्वालीफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक की वनडे रैंकिंग के आधार पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर दो सबसे निचली रैंकिंग वाली पूर्ण सदस्य टीमें, सीडब्ल्यूसी लीग-2 की शीर्ष चार टीमें और विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें शामिल होंगी।

विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की निचले चार स्थानों पर रहने वाली टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें आमने-सामने होंगी। इस आठ टीमों के टूर्नामेंट से शीर्ष चार टीमें मुख्य क्वालीफायर के लिए जगह बनाएंगी। चैलेंज लीग में 12 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा और प्रत्येक टीम तीन राउंड-रॉबिन चरण खेलेगी। दोनों समूहों से शीर्ष दो-दो टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

इस बीच, वेस्टइंडीज की नजर भी सीधे विश्व कप में जगह बनाने पर टिकी है। टीम फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और सितंबर में भारत के खिलाफ दो मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली सीरीज के नतीजे भी उसकी रैंकिंग को प्रभावित करेंगे।

यदि आयरलैंड अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराने में सफल रहता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके शीर्ष आठ में पहुंचने की संभावना बन सकती है। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीतता है, तो वेस्टइंडीज को विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

बता दें कि वेस्टइंडीज 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी सीधे क्वालीफाई नहीं कर सका था। हरारे में खेले गए क्वालीफायर टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद वह पहली बार वनडे विश्व कप से बाहर हो गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire