Asian Legends League Season Two: एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन शुरू, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Asian Legends League Season Two

Asian Legends League Season Two: नई दिल्ली। एशियन लीजेंड्स लीग (ALL) के दूसरे सीजन की शुरुआत 30 जुलाई से जाम्बिया की राजधानी लुसाका में हो गई है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे। लीग का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
छह टीमें लेंगी हिस्सा
टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स की टीमें खेलेंगी। पहला मुकाबला श्रीलंकन लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, सबसे चर्चित मुकाबला 2 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच होगा।
दिग्गज खिलाड़ियों से सजेगी लीग
इंडियन रॉयल्स की कप्तानी यूसुफ पठान करेंगे। पाकिस्तान पैंथर्स की कमान मोहम्मद हफीज, श्रीलंकन लायंस की कप्तानी थिसारा परेरा, बांग्लादेश टाइगर्स की शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान पठान्स की असगर अफगान और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स की तिलकरत्ने दिलशान संभालेंगे। इसके अलावा अंबाती रायुडू, नमन ओझा, ऋषि धवन, उपुल थरंगा, सईद अजमल और उमर अकमल जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।
जाम्बिया में पहली बार आयोजन
लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने कहा कि मध्य पूर्व में मौजूदा हालात और अन्य व्यवस्थागत कारणों को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट जाम्बिया में कराया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले सीजन से लीग की वापसी एशिया में होगी। उनका कहना है कि इस बार का सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होगा।
एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का कार्यक्रम
30 जुलाई को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंकाई लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच दोपहर 3:30 बजे लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।
31 जुलाई को पहला मैच पाकिस्तान पैंथर्स और एशियन स्टार्स के बीच दोपहर 1:00 बजे होगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच शाम 5:00 बजे खेला जाएगा।
1 अगस्त को अफगानिस्तान पठान्स और एशियन स्टार्स की टीमें दोपहर 1:00 बजे आमने-सामने होंगी। इसके बाद श्रीलंकाई लायंस और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच मुकाबला शाम 5:00 बजे होगा।
2 अगस्त को सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले में इंडियन रॉयल्स का सामना पाकिस्तान पैंथर्स से दोपहर 3:00 बजे होगा।
3 अगस्त को पहला मैच अफगानिस्तान पठान्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। इसके बाद इंडियन रॉयल्स और श्रीलंकाई लायंस की भिड़ंत शाम 5:00 बजे होगी।
4 अगस्त को पाकिस्तान पैंथर्स और अफगानिस्तान पठान्स के बीच मुकाबला दोपहर 1:00 बजे होगा। वहीं श्रीलंकाई लायंस और एशियन स्टार्स की टीमें शाम 5:00 बजे आमने-सामने होंगी।
5 अगस्त को एशियन स्टार्स और इंडियन रॉयल्स के बीच मुकाबला दोपहर 3:00 बजे खेला जाएगा।
6 अगस्त को पाकिस्तान पैंथर्स और बांग्लादेश टाइगर्स का मैच दोपहर 1:00 बजे होगा। इसके बाद इंडियन रॉयल्स और अफगानिस्तान पठान्स की टीमें शाम 5:00 बजे भिड़ेंगी।
7 अगस्त को पाकिस्तान पैंथर्स और श्रीलंकाई लायंस के बीच मुकाबला दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। वहीं एशियन स्टार्स और बांग्लादेश टाइगर्स की टक्कर शाम 5:00 बजे होगी।
8 अगस्त को क्वालीफायर-1 (रैंक-1 बनाम रैंक-2) दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटर (रैंक-3 बनाम रैंक-4) शाम 5:00 बजे होगा।
9 अगस्त को क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम दोपहर 3:00 बजे आमने-सामने होंगी।
10 अगस्त को ग्रैंड फाइनल शाम 4:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 की विजेता टीम और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी। सभी मुकाबले लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, लुसाका (जाम्बिया) में आयोजित होंगे।


