Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान

कोलंबो। Shubman Gill Missed Day 1 Warm-Up Match Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगने के कारण श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल सके।

Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
X

कोलंबो। Shubman Gill Missed Day 1 Warm-Up Match Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगने के कारण श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के पहले दिन नहीं खेल सके। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली।

अभ्यास के दौरान लगी उंगली में चोट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, गुरुवार के अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल की उंगली में गेंद लग गई थी। एहतियात के तौर पर टीम प्रबंधन ने उन्हें पहले दिन आराम देने का निर्णय लिया है। उनकी फिटनेस पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

केएल राहुल ने संभाली कप्तानी

वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले यह मुकाबला चार दिनों का प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे तीन दिनों का कर दिया गया। गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले यह मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियों के अनुरूप तैयारी का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

वापसी पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शुभमन गिल वॉर्म-अप मैच के दूसरे या तीसरे दिन मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई ने उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। मेडिकल टीम उनकी चोट का लगातार आकलन कर रही है और फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

नए फील्डिंग कोच ने संभाली जिम्मेदारी

इस बीच, शुभदीप घोष ने भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अभ्यास सत्र में नए फील्डिंग ड्रिल और विशेष चुनौतियों के जरिए खिलाड़ियों में उत्साह भरने का प्रयास किया। बीसीसीआई ने पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेटे का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया था।

बुमराह बाहर, आकिब नबी को मौका

वहीं, बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट से उबर रहे हैं। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में मौका दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire