Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शुभमन गिल की कोहनी पर लगी गेंद, कोहली और रोहित नेट्स में बहाया पसीना, कल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में उतरेगी भारतीय टीम

20 मिनट तक इलाज; फिर शुरू की बल्लेबाजी

शुभमन गिल की कोहनी पर लगी गेंद, कोहली और रोहित नेट्स में बहाया पसीना, कल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में उतरेगी भारतीय टीम
X

तिरुवनंतपुरम। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई। शुक्रवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल की कोहनी पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की उठती गेंद लग गई। गेंद लगने के बाद गिल दर्द में नजर आए और करीब 20 मिनट तक मेडिकल टीम ने उनकी जांच की।

चोट के बाद फिर नेट्स पर लौटे गिल

गिल कुछ समय के लिए नेट्स से बाहर रहे, लेकिन बाद में दोबारा बल्लेबाजी करने पहुंचे। उन्होंने थ्रोडाउन का सामना किया और इसके बाद भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र खत्म किया। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कोहली और रोहित ने भी किया अभ्यास

अभ्यास के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी साथ नजर आए। दोनों ने करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की। वे एक-दूसरे से सटे नेट्स में भारतीय और स्थानीय गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। दोनों बल्लेबाज अभ्यास के दौरान सहज दिखाई दिए। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पिछले वनडे मैच में नहीं खेले थे।


मोर्केल बोले- सीनियर खिलाड़ियों से सीखें युवा

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने सीनियर और युवा खिलाड़ियों के बीच बातचीत को अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम के पास काफी अनुभव है और युवा खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेटरों से बातचीत का फायदा उठाना चाहिए। मोर्केल ने गिल की कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अब तक टीम की अगुआई अच्छी तरह की है।

वेस्टइंडीज ने अब तक नहीं किया अभ्यास

वेस्टइंडीज की टीम 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार तक उसने अभ्यास नहीं किया। इसी बीच बोर्ड ने वित्तीय पुनर्गठन के तहत खिलाड़ियों की रिटेनर फीस में 25% कटौती की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के 12 महीने के अनुबंध जारी रहेंगे, जबकि घरेलू खिलाड़ियों के अनुबंध की अवधि 7 महीने कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire