Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Safwan Awai : फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत

एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खराब मौसम और तेज बारिश के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान अचानक मैदान पर आकाशीय बिजली गिर गई।

Safwan Awai : फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत
X

Safwan Awai : थाईलैंड में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खराब मौसम और तेज बारिश के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान अचानक मैदान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में 24 वर्षीय फुटबॉलर सफवान अवई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य खिलाड़ी और मौजूद लोग झुलस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है।

बिजली गिरते ही मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बची जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान पर खेल रहे थे, तभी अचानक तेज चमक के साथ बिजली जमीन पर गिरी। बिजली की चपेट में आने से सफवान अवई मैदान पर ही गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों और दर्शकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में मलेशियाई फुटबॉलर अलिफ एज़हान ज़ुलकिफली भी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

हाल ही में क्लब से जुड़े थे सफवान अवे

सफवान अवई ने हाल ही में थाई लीग-3 साउदर्न रीजन की टीम एफसी याला (FC Yala) के साथ अनुबंध किया था। उनके असमय निधन से क्लब और फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। क्लब ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी करते हुए खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

खराब मौसम में खेल आयोजन पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद खराब मौसम के दौरान खेल आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली गिरने की चेतावनी के दौरान खुले मैदानों में खेल गतिविधियां रोक देना खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire