बस से उतरते समय फिसले रोहित शर्मा, लुढ़क-कर दरवाजे पर बैठे, विराट का रिएक्शन वायरल
स्टाफ ने संभाला, विराट भी चौंके

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। तिरुवनंतपुरम में मिली इस जीत में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, मैच के बाद रोहित शर्मा एक अलग वजह से चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित टीम बस से उतरते समय अचानक फिसलते नजर आ रहे हैं।
सीढ़ियों से उतरते वक्त फिसला पैर
वायरल वीडियो के मुताबिक, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी होटल पहुंचे। एक-एक कर खिलाड़ी बस से उतर रहे थे और पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर रहे थे। विराट कोहली समेत कुछ खिलाड़ी पहले ही नीचे आ चुके थे। इसी दौरान रोहित ऊपर की ओर देखते हुए बस की सीढ़ियां उतर रहे थे। अचानक उनका पैर फिसला और वे लुढ़कते हुए बस के गेट तक पहुंच गए।
स्टाफ ने संभाला, विराट भी चौंके
रोहित के फिसलने के बाद वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला। घटना के दौरान हुए शोर के बाद विराट कोहली पीछे मुड़े और रोहित की तरफ चौंककर देखते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से रोहित को चोट लगने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
ROHIT SHARMA’S BUS MOMENT! 🫢
While returning to the hotel after India’s win, Rohit Sharma slipped on the team bus stairs! 😂 https://t.co/nAvwUIJIaT
— Rehan 56 (@imrehan056) September 28, 2026
कोहली-गिल के शतकों से जीता भारत
मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295/7 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 300/2 रन बनाकर जीत हासिल की। कोहली 139 और गिल 110 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
- Everyone was celebrating India's win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 https://t.co/T01Lf4tJsb
— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026


