Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PSL 2027 का ऐलान, 18 मार्च से मचेगा घमासान; फिर IPL से टकराएगी पाकिस्तान की लीग

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

PSL 2027 का ऐलान, 18 मार्च से मचेगा घमासान; फिर IPL से टकराएगी पाकिस्तान की लीग
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 12वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट 18 मार्च से शुरू होगा और 2 मई 2027 को फाइनल खेला जाएगा। तारीखों पर फैसला 1 सितंबर को लंदन में हुई PSL गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद लिया गया।

IPL के साथ फिर होगा टकराव

PSL का शेड्यूल एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की विंडो से टकराएगा। पिछले दो सीजन में भी दोनों लीग एक ही समय पर हुई थीं। इस दौरान विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और स्पॉन्सरशिप को लेकर PSL के सामने चुनौती रहने की संभावना है। पहले टूर्नामेंट को जनवरी में कराने की चर्चा थी, लेकिन मार्च-मई की विंडो बरकरार रखी गई।

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

पिछले सीजन दो नई टीमों के जुड़ने के बाद PSL में अब कुल 8 टीमें हैं। इनमें पेशावर जाल्मी, हैदराबाद किंग्समेन, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी शामिल हैं।

नकवी बोले- नया सीजन और आगे ले जाएंगे

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL के 11वें सीजन ने लीग की क्षमता दुनिया को दिखाई। उन्होंने कहा कि अगला सीजन इसे और आगे ले जाएगा। वहीं PSL CEO सलमान नसीर ने कहा कि डायरेक्ट साइनिंग, रिटेंशन, ट्रेड विंडो और ऑक्शन आने वाले महीनों में उत्साह बढ़ाएंगे।

पिछले सीजन में जुड़ी थीं दो टीमें

PSL के पिछले सीजन में हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी के जुड़ने के बाद पहली बार 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर PSL 2026 का खिताब जीता था। अब सभी टीमों की नजर 2027 की ट्रॉफी पर होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire