Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीते गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीते गोल्ड मेडल
X

Commonwealth Games 2026: ग्लास्गो। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज 10वें दिन भारत की मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाल दिए। पहले प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रीति ने शुरू से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंतिम दौर में सटीक और प्रभावशाली मुक्के बरसाए। भारतीय मुक्केबाज ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। प्रीति के गोल्ड जीतने के कुछ ही देर बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत की जैस्मीन लैंबोरिया ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मिकायला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ पदक तालिका में भारत अब 6वें नंबर पर आ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 132 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire