Top
Begin typing your search above and press enter to search.

इंग्लैंड से 3-0 से हारा पाकिस्तान, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना, जानिए क्यों ?

पाकिस्तान पहले ही WTC की अंकतालिका में सबसे नीचे था और अब उसकी स्थिति और खराब हो गई है।

इंग्लैंड से 3-0 से हारा पाकिस्तान, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना, जानिए क्यों ?
X

मुंबई: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से हार मिली। सीरीज की पहली पांच पारियों में टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। अब पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने स्लो ओवर रेट के लिए पूरी टीम पर जुर्माना लगाया है।

सभी खिलाड़ियों की 50% मैच फीस कटी

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट में पाकिस्तान ने निर्धारित समय में 11 ओवर कम किए। इसके चलते ICC ने टीम के सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 11 अंक भी पाकिस्तान के खाते से काट दिए गए हैं।

पाकिस्तान के सिर्फ 5 WTC पॉइंट बचे

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के खाते में 16 WTC अंक थे और उसका पॉइंट प्रतिशत 14.81 था। 11 अंक कटने के बाद टीम के पास सिर्फ 5 अंक रह गए हैं। वहीं पॉइंट प्रतिशत घटकर 4.63 हो गया है। पाकिस्तान पहले ही WTC की अंकतालिका में सबसे नीचे था और अब उसकी स्थिति और खराब हो गई है।

एजबेस्टन टेस्ट 8 विकेट से हारा

बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। दोनों पारियों को मिलाकर पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में 11 ओवर पीछे रही। इसी स्लो ओवर रेट को ICC ने नियमों का उल्लंघन माना और टीम पर कार्रवाई की।

हर ओवर कम होने पर 5% जुर्माना

ICC के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, तय समय में हर ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, यह जुर्माना अधिकतम 50% तक हो सकता है।

हर कम ओवर पर WTC का 1 अंक कटता है

WTC की खेलने की शर्तों के आर्टिकल 16.11.2 के तहत टीम को हर कम ओवर के लिए एक WTC अंक गंवाना पड़ता है। पाकिस्तान के मामले में 11 ओवर कम रहे, इसलिए उसके 11 WTC अंक काटे गए। इंग्लैंड दौरे पर सीरीज हार के बाद यह सजा पाकिस्तान के लिए दोहरी मुश्किल बन गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire