Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन: रोशिबिना का सिल्वर, रिले और रोइंग समेत 5 मेडल; हॉकी-कबड्डी में भी जीत

पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन: रोशिबिना का सिल्वर, रिले और रोइंग समेत 5 मेडल; हॉकी-कबड्डी में भी जीत
X

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पांचवां दिन शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में कुल 5 पदक अपने नाम किए। इनमें रोशिबिना देवी का वुशु में सिल्वर और मिश्रित 4x400 मीटर रिले का रजत शामिल रहा। रोइंग और शूटिंग में भारत ने कांस्य जीता, जबकि एथलेटिक्स में सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। ताजा अपडेट के अनुसार भारत के खाते में 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज समेत 14 पदक हैं।

रोशिबिना ने लगातार तीसरा एशियन गेम्स मेडल जीता

वुशु की 60 किलोग्राम सांडा कैटेगरी में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार मिली। इसके साथ ही रोशिबिना लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय वुशु खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 2018 में ब्रॉन्ज और 2023 में सिल्वर जीता था।

रिले और रोइंग में भी भारत को पदक

मिश्रित 4x400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने सिल्वर जीता। वहीं पुरुषों की डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

शूटिंग और 10 हजार मीटर में ब्रॉन्ज

मिश्रित स्कीट टीम में अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स में सीमा ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में 32:50.05 के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

हॉकी और कबड्डी में भारत की जीत

पदकों के अलावा भारतीय टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया। महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि पुरुष टीम ने चीनी ताइपे को 37-21 से मात दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire