Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी बाहर, प्रेमा रावत को मिला मौका

Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी बाहर, प्रेमा रावत को मिला मौका
X

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। चयनकर्ताओं ने टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करते हुए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलन पर भरोसा जताया है।

प्रेमा रावत ने बरकरार रखी जगह

भारतीय स्क्वॉड में युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं। उनके लिए यह मौका खुद को बड़े मंच पर साबित करने का अहम अवसर होगा।

चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टीम से बाहर

स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल इस बार भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह टखने की लिगामेंट चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। इसी चोट की वजह से उन्हें पिछले टी20 विश्व कप के दौरान भी टूर्नामेंट के बीच से बाहर होना पड़ा था। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह प्रेमा रावत पर भरोसा कायम रखा है।

श्रेयंका की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। वह गेंदबाजी में विकेट लेने के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। हालांकि, उम्मीद है कि वह आगामी एशियन गेम्स तक फिट होकर टीम में वापसी कर सकती हैं।

एशिया कप के बाद एशियन गेम्स की चुनौती

महिला एशिया कप 2026 का पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी सप्ताह से सितंबर के मध्य तक आयोजित किया जा सकता है। इसके बाद 17 से 22 सितंबर के बीच एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे।

एशियन गेम्स में टी20 फॉर्मेट में मुकाबले होंगे और भारतीय महिला टीम मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगी। ऐसे में एशिया कप के साथ-साथ टीम की नजर एशियन गेम्स में भी खिताब बचाने पर होगी।

भारतीय टीम में अनुभव और युवा जोश का मेल

महिला एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरों को भी मौका मिला है। चयनकर्ताओं को उम्मीद होगी कि यह संयोजन भारत को टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति दिलाएगा।

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदानी शर्मा।

रिजर्व खिलाड़ी

प्रतीका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire