IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IND W vs ZIM W पहले T20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज (IND W vs ZIM W T20 Series) का पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
स्मृति मंधाना के नए युग की शुरुआत
यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास है क्योंकि हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम का नया फुल-टाइम कप्तान बनाया गया है। कप्तान के तौर पर मंधाना की यह पहली सीरीज है, ऐसे में सभी की निगाहें उनकी लीडरशिप और रणनीतिक फैसलों पर टिकी हुई हैं। वहीं इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर भी बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा के हाथों में है।
रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार किसी महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय (Bilateral) टी-20 सीरीज भी है। ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर स्थानीय क्रिकेटप्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) और प्रशासन द्वारा मैच देखने आने वाली महिलाओं के लिए फ्री एंट्री की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग के 8 पुख्ता जोन बनाए गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
India Women
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, निक्की प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत।
Zimbabwe Women
केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शर्नेल मायर्स, मिचेल मवुंगा, न्याशा ग्वांजुरा, जोसेफिन एनकोमो, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), फ्रेंकलिन चिपारे, ओलिंडर चारे और तेंडाई मकुशा।


