Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला; अर्शदीप का शिकार बने कामिल पूरन; शाई होप क्रीज पर

बारिश की संभावना, मैच पर नजर

IND vs WI 1st T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला; अर्शदीप का शिकार बने कामिल पूरन; शाई होप क्रीज पर
X

IND vs WI 1st T20I: लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे हैं। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में नमन धीर को मौका दिया है। उन्होंने बताया कि रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। भारत की नजर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर है।

इकाना की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर

मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम की सेंटर पिच नंबर-5 इस्तेमाल की जा रही है। यह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है। पिछले कुछ समय में यहां की पिच में बदलाव देखने को मिला है। 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने में 19.5 ओवर लगे थे, लेकिन अब विकेट बल्लेबाजों को ज्यादा मदद दे रहा है।

बारिश की संभावना, मैच पर नजर

मैच से कुछ घंटे पहले बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। IPL 2026 में भी इस मैदान पर तेजी से रन बने थे। ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज मैच में बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire