Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND vs AFG T20 : भारत की जीत के बाद दिल जीत गए कप्तान अय्यर, अफगान कप्तान को ट्रॉफी सेलिब्रेशन में किया शामिल - VIDEO

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन सीरीज जीत के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

IND vs AFG T20 : भारत की जीत के बाद दिल जीत गए कप्तान अय्यर, अफगान कप्तान को ट्रॉफी सेलिब्रेशन में किया शामिल - VIDEO
X

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन सीरीज जीत के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत की ट्रॉफी उठाते समय अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी अपने साथ शामिल किया और खेल भावना की मिसाल पेश की।

अय्यर ने अफगान कप्तान को बुलाया ट्रॉफी सेलिब्रेशन में

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब भारतीय टीम को 'फ्रेंडशिप कप' की ट्रॉफी सौंपी गई, तब श्रेयस अय्यर ने इब्राहिम जादरान को अपने पास बुलाया। इसके बाद अफगान कप्तान भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी थामे नजर आए।

मैदान पर मुकाबला भले ही दोनों टीमों के बीच था, लेकिन जीत के बाद अय्यर के इस कदम ने क्रिकेट की असली भावना को दिखाया। विरोधी टीम के कप्तान को जीत के जश्न में शामिल करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

सुनील गावस्कर ने की अय्यर के कदम की तारीफ

कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी श्रेयस अय्यर के इस व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि विरोधी कप्तान को टीम की जीत की तस्वीर में शामिल करना खेल भावना और क्रिकेट की खूबसूरती को दर्शाता है।

अभिषेक शर्मा बने सीरीज के हीरो

सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल 229 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। उनके आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने अफगानिस्तान को तीनों मुकाबलों में हराया

तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को हर विभाग में पीछे छोड़ा। टीम इंडिया ने पहला और दूसरा टी20 मुकाबला 7 विकेट से जीता, जबकि तीसरे मैच में 127 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की टीम नए कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में उतरी थी, लेकिन वह भारतीय टीम को चुनौती नहीं दे सकी।

अय्यर ने दोहराई रहाणे की पुरानी परंपरा

श्रेयस अय्यर का यह अंदाज साल 2018 की एक याद को ताजा कर गया। उस समय भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के टेस्ट डेब्यू मुकाबले के बाद अफगान टीम को भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी फोटो में शामिल किया था।

करीब आठ साल बाद श्रेयस अय्यर ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इब्राहिम जादरान को जीत के जश्न में शामिल किया। यही वजह है कि सीरीज जीत के साथ-साथ अय्यर के इस व्यवहार की भी खूब चर्चा हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire