Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND vs AFG 3rd T20I: भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज: दिल्ली में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर, जानिए कैसी होगी प्लेइंग 11 और फ्री में कैसे देख सकेंगे मैच !

तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को

IND vs AFG 3rd T20I: भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज: दिल्ली में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर, जानिए कैसी होगी प्लेइंग 11 और फ्री में कैसे देख सकेंगे मैच !
X

IND vs AFG 3rd T20I: नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब उसकी नजर तीसरा मैच जीतकर अफगानिस्तान का सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया था। तीसरे मैच में उन्हें मौका मिलने की संभावना है। एशियन गेम्स 2026 से पहले यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जा सकता है, जिन्हें पहले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।

बुमराह को मिल सकता है आराम

तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, हर्षित राणा के अनफिट होने के बाद टीम में शामिल किए गए यश ठाकुर को भी मौका मिल सकता है।

बारिश की संभावना कम

दिल्ली में मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शाम 7 बजे तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की संभावना करीब 19 प्रतिशत है। रात 11 बजे तक भी मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में मैच के बारिश से प्रभावित होने की संभावना कम है।

बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में अफगानिस्तान ने 150 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि भारतीय टीम ने दोनों लक्ष्य आसानी से 14-15 ओवर के भीतर हासिल कर लिए। तीसरे मैच में भी पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है। मैदान का आकार छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है।

क्लीन स्वीप के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगा भारत

भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी कोशिश तीसरा मुकाबला जीतकर 3-0 से सीरीज खत्म करने की होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली क्लीन स्वीप सीरीज जीत भी हो सकती है। टीम मैनेजमेंट इस मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देकर उनकी तैयारियों को परख सकता है।

कहां देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैनकोड का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबला देखा जा सकेगा। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना जरूरी है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नईब, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire