Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs ZIM 3rd T20I: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए मैच का समय और पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 3rd T20I

IND vs ZIM 3rd T20I: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए मैच का समय और पिच रिपोर्ट
X

IND vs ZIM 3rd T20I: मुंबई/हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे होगा, जबकि मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

भारत का पलड़ा रहा है भारी

भारत का प्रदर्शन इस सीरीज में शानदार रहा है। पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने प्रभावित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में इशान किशन और तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 और जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबले जीते हैं।

पिच रिपोर्ट

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। हालांकि सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे केवल 125 रन बना सका था, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। सूखी पिच होने के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती उछाल भी मिल सकता है।

मैच कब और कहां देखें?

मैच का सीधा प्रसारण जी यूनाइटेड स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट प्रशंसक मैच के लाइव स्कोर और सभी अपडेट्स भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

दोनों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire