Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; जानें पाकिस्तान से कब होगा मुकाबला

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; जानें पाकिस्तान से कब होगा मुकाबला
X

Asian Games 2026 Cricket Schedule: आइची-नागोया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। क्रिकेट इस बार लगातार चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) प्रारूप में खेली जाएंगी। महिला मुकाबले 17 से 22 सितंबर, जबकि पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क, आइची प्रीफेक्चर में खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को पुरुष वर्ग में सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट मिला है। बाकी चार स्थानों के लिए प्रारंभिक दौर खेला जाएगा, जिसमें छह टीमें दो ग्रुपों में मुकाबला करेंगी। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में हांगकांग, मलेशिया और ओमान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला कब हो सकता है?

पुरुष वर्ग में भारत और पाकिस्तान अलग-अलग क्वार्टर फाइनल खेलेंगे, इसलिए दोनों टीमों की भिड़ंत लीग या क्वार्टर फाइनल में संभव नहीं है। यदि दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतती हैं, तो उनका मुकाबला केवल सेमीफाइनल या फिर फाइनल में ही देखने को मिल सकता है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें संभावित हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी।

महिला टीम भी करेगी क्वार्टर फाइनल से शुरुआत

महिला वर्ग में भी भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला मेजबान जापान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम का सामना करेगी। वहीं अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में श्रीलंका की भिड़ंत मलेशिया से और पाकिस्तान की टक्कर थाईलैंड से होगी।

एशियाई खेल 2026 पुरुष क्रिकेट शेड्यूल –

चरण टीमें / मुकाबले

ग्रुप A : अफगानिस्तान, जापान, नेपाल

ग्रुप B : हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान

क्वार्टर फाइनल 1 : भारत vs क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)

क्वार्टर फाइनल 2 : पाकिस्तान vs क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)

क्वार्टर फाइनल 3 : श्रीलंका vs क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)

क्वार्टर फाइनल 4 : बांग्लादेश vs क्वालिफायर (निर्धारित होना बाकी)

एशियाई खेल 2026 महिला क्रिकेट शेड्यूल –

चरण मुकाबला

क्वार्टर फाइनल 1 : भारत vs जापान

क्वार्टर फाइनल 2 : बांग्लादेश vs चीन

क्वार्टर फाइनल 3 : श्रीलंका vs मलेशिया

क्वार्टर फाइनल 4 : पाकिस्तान vs थाईलैंड

सेमीफाइनल 1 : भारत/जापान vs बांग्लादेश/चीन

सेमीफाइनल 2 : श्रीलंका/मलेशिया vs पाकिस्तान/थाईलैंड

एशियन गेम्स 2026 भारतीय पुरुष और महिला टीम

भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire