Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बॉक्सिंग में मिला तीसरा गोल्ड, साक्षी चौधरी का गोल्डन पंच

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बॉक्सिंग में मिला तीसरा गोल्ड, साक्षी चौधरी का गोल्डन पंच
X

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। बॉक्सिंग और पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत ने कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं। महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया को गोल्ड, जदुमणि ने जीता सिल्वर

महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श को हराकर देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पैरा एथलेटिक्स में ऐतिहासिक सफलता

गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा के एफ57 वर्ग में भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमन राणा (13.40 मीटर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शुभम जुयाल (13.28 मीटर) ने शानदार थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

ट्रिपल जंप में प्रवीण और सेल्वा का कमाल

ग्लासगो में आयोजित पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में भारत के प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, साथी एथलीट सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire